Wednesday 20 February 2013

भोटिया अनु०जनजाति एवं अनुसूचित


प्रेषक – आर० टी० आई ० कार्यकर्ता
जसवन्त सिंह जंगपांगी
सेवा में
      समाधान के अंतर्गत online complaint
      उत्तराखंड शाशन में
विषय – डीडीहाट नगर पंचायत में भोटिया अनु०जनजाति एवं अनुसूचित जाति के कब्जे वाली भूमि (उत्तराखंड सरकार) में सितारगंज के बंगालियों के तर्ज पर भूमि का पट्टा आवंटन करने बावत अनुरोध |
उपरोक्त भोटिया समुदाय भारत तिब्बत सीमा जोहार घाटी,तहसील मुनस्यारी से भारत चीन विवाद के चलते 1960 से पूर्व तथा बाद में जोहार घाटी से पलायन कर डीडी हाट नगर में बसे है | डीडी हाट नगर पूर्व में दिगतड पड़ाव के नाम से जाना जाता था जो भोटिया जनजाति के चरागाहो के सीजन का पड़ाव होता था |
1960  से पूर्व में नगर में दर्जनों भोटिया जनजाति एवं शिल्पकारो के नाम से भूमि की स्वीकृति तथा बाद में संस्तुति हुई है जिनमे उनका आवास है |  40-45 साल पुराना उनके नाम से विधुत तथा पानी के कनेक्शन है तथा नगर पंचायत द्वारा वर्षो से भवन कर वसूला जाता है |
अवेध कब्जे वाले मामले में प्रशासन ने आज तक किसी का चालान नही किया है |
कानूनन भूमि में उपरोक्तो का अधिकार बनता है | अत: उत्तराखण्ड शाशन से अनुरोध है की लगभग तीन सौ परिवारों के कब्जे वाली भूमि में पट्टा मुहेया कराया जाय तथा उन्हें भूमि हस्तांतरण का भी अधिकार दिया जाय |
भोटिया जनजातियो के सम्मान में डीडी हाट जिला महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के नाम घोषित करने की कृपा की जाय |
स्वतंत्रता सेनानी स्व माधव सिंह जनपांगी के नाम से डीडी हाट नगर में स्मारक निर्मित करने की कृपा की जाय |
नव्घोषित बंगापानी तहसील को ट्रेड एजेंट भारत तिब्बत पदमश्री स्व लक्ष्मण सिंह जंगपांगी का नाम दिया जाय |
महामहिम राष्ट्रपति एवं मुख्य न्यायधीश नैनीताल हाईकोर्ट को प्रेषित आवेदनों में माननीय मुख्य मंत्री एवं श्रीमान जिलाधिकारी के जांज आदेश पर मजिस्ट्रेट जांज की कृपा की जाय |