Monday 19 March 2012

Latest in News


E-Paper
  |  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Tuesday, March 20, 2012  |  Last Update - 10:29:46 AM IST

पिथौरागढ़


प्रदेश : सिटी :


चार वर्ष से लापता वनरावत मान सिंह



Story Update : Monday, March 19, 2012    12:01 AM

पिथौरागढ़। आज से चार वर्ष पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुए वनरावत मान सिंह (30) का आज तक कोई पता नहीं लग पाया है। इस मामले की जांच राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण कर रही है, जबकि कुछ जागरूक लोगों ने यह मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाने की तैयारी कर दी है।
आज से चार वर्ष पूर्व जमतड़ी गांव निवासी मान सिंह पुत्र इंद्र सिंह को जौलजीबी पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। मान सिंह उसी रात पुलिस कस्टडी से फरार होकर लापता हो गया। पहले पुलिस ने यह आशंका जताई थी कि मान सिंह ने महाकाली नदी में छलांग लगा दी होगी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मान सिंह के घर पर पांच छोटे बच्चे और पत्नी कौशल्या देवी है। परिवार के लोग आज भी उम्मीद में हैं कि मान सिंह जरूर लौटकर आएगा। इस मामले में डीडीहाट निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जसवंत सिंह जंगपांगी ने सारे तथ्यों को जुटाने के बाद मानवाधिकार आयोग के लिए एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मान सिंह को कुछ लोगों की मिलीभगत से मारा गया था और उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया गया। श्री जंगपांगी के अनुसार राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में भी वह यह मामला पहुंचा चुके हैं। प्राधिकरण एक बार सुनवाई भी कर चुका है। वह कहते हैं कि वनरावतों को उत्थान के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट लाने वालों ने इस मामले में अब तक कोई आवाज नहीं उठाई। यह सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मान सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने और उसके परिजनों को न्याय दिलाने तक वह पीछे नहीं हटेंगे।


अन्य ख़बरें





Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132

No comments:

Post a Comment