Thursday, 7 March 2013

श्रीमान जिला अधिकारी महोदय


प्रेषक – जसवंत सिंह जंगपांगी सदस्य इण्डिया अगेंस्ट करप्सन R.T.I कार्यकर्त्ता

सेवा में
      श्रीमान जिला अधिकारी महोदय
      जनपद पिथौरागढ़


महोदय संलग्न प्रार्थना पत्र में बी० पी० एल० अनुसूचित जनजाति कैलाश सिंह टोलिया द्वारा उल्लेखित विवरण मेरे संज्ञान से सत्य है लो०नि०वि०,जिला कार्यालय, तहसिल, नगर पंचायत से प्राप्त सूचनाओं ने स्पस्ट कर दिया है की वादी के घर के आगे शौचालय पैशाब घर बना कर तथा पैदल मार्ग गैर कानूनी सरकारी धन का दुरूपयोग लो०नि०वि० की नोटिसो की अवहेलना है |

श्रीमान जिलाधिकारी के आदेशो की अवहेलना बिना एन० ओ० सी० के है, रोडलैंड कंट्रोलएक्ट 1945 धारा 5.6 का उल्लंघन भी है |

मामले को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डीडीहाट में चुनोती दी गयी थी | न्यायालय में 98,000/-रुपये कोट फ़ीस जमा न कर सकने के कारण केश ख़ारिज हुआ है |
जबकि मामले में चालान कर रोड लैंड कंट्रोलएक्ट के अंतर्गत चालन कर लो०नि०वि० को कानूनी कार्यवाही करना चाहिये था |

राज मार्ग रोड की भूमि पर अतिक्रमण में लो०नि०विभाग क़ानूनी कार्य वाही करने में सक्षम है राजनैतिक दबाव चन्द्र लोगो के हित में जानबूझ कर कार्यवाही नहीं की | नगर पंचायत द्वारा निर्माण कर अतिक्रमण को बढ़वा दिया गया हे| कि०मी० 315  रोडवेज स्टेशन डीडीहाट में ट्राफिक जाम शांति भंग की समस्या उत्त्पन्न हो गयी है जिसके जिम्मेदार है लो०नि०वि० डीडीहाट तथा नगर पंचायत डीडीहाट |

मामले में दलित परिवार तथा जनहित में जांज एवं कार्यवाही की कृपा की जाय |

जनसमर्थन से कैलाश सिंह टोलिया पुत्र भवान सिंह का प्रार्थना पत्र संलग्न है |



जोध सिंह बोरा                                          जसवन्त सिंह जंगपांगी
समाजिक कार्यकर्त्ता                                                                       http://humancorruption.blogspot.in/
  



Wednesday, 6 March 2013

माननीय अन्ना हजारे जी


माननीय अन्ना हजारे जी आपका मेल मिला एक नेतिक बल मिला जिसके में आपका आभार व्यक्त करता हूँ आपके दीर्घ आयु व् स्वास्थ्य की कामना करता हूँ | आप वह सिपाही है जिसे देश के जनरल ने स्ल्युट किया है, वरना सेना,पुलिस में जनरल तभी सल्यूट मारता हे जब सिपाही शहीद होता है |देश के विकास खुशहाली तथा देश को शक्तिशाली बनाने के लिए राजनेताओ ने कई नीतिया व् योजनाये बनायी,अर्थशात्रियो,समाज के चिन्तको ने कई विचार दिए,हर योजना नीतिया विचार विफल,गरीब,गरीब बनता गया,आमिर आमिर बनता गया,राजनेता.प्रशाशक,न्यायपालिका तथा मीडिया संवेदनहीन ह्रदयविहीन होकर स्वार्थी बनकर रह गए है |हर कोई अपने लिए सोचता है|अपने मात्र के लिए संघर्ष करता हे|अपने लिए चुनाव लड़ता है,अपने देश समाज के लिए नहीं|एक सिपाही ने मन्त्र दिया देश से भ्रष्टाचार मुक्त करो देश खुशहाल शक्तिशाली बन जाएगा वह संदेश आपने दिया यानी एक सिपाही ने दिया जिसे पुरे देश ने माना|
          देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार L.I.C. में व्याप्त हें जिसके खिलाफ में अकेला संघर्ष कर रहा हूँ |खुलेआम संविधानिक कानूनों,बीमा की धज्जिया उड़ायी जाति हे | अपमान किया देश के कानून का एक नया चेप्टर जोड़ा L.I.C.के इतिहास में मेने | L.I.C. के कार्यशेली तथा फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाया जाय तो देश के गरीब से गरीब की बहुत कम प्रीमियम में बहुत बड़ी आर्थिक सुरक्षा दी जा सकती है| L.I.C. में डी०ओ०, अभिशाप है एजेंटो के मेहनत का मलाई मारता है,L.I.C.अरबो रूपया डी० ओ०  में बहाती है, L.I.C. फर्जी मेडिकल,पार्टी दिल्ली में,मुंबई में,फर्जी हस्ताक्षर से मेडिकल फिट फर्जी मेडिकल में अरबो रूपया बहाती है |जो पूर्ण रूप से फर्जी होता है|
          फर्जी हस्ताक्षर से डमी एजंसी डमी व्यवसाय का प्रचलन L.I.C. में वर्षों से है,एक उदाहरण एक डमी एजंसी जनरेटर व्यवसायी को L.I.C. शाखा वर्षो से लाखो का भुगतान करती हे,उस व्यवसायी को आयकर दाता होना चाहिये था,उसके पास बी० पी० एल० का राशन कार्ड है,क्योकि डी० ओ० का फर्जी हस्ताक्षर का डमी एजंसी पुरे L.I.C.  में अधिकारी कर्मचारी डमी एजंसी व्यवसाय फर्जी हस्ताक्षर कर लाखो कमाते ऐश करते है| यदि L.I.C. के कार्यशेली पर अंकुश न लगाया गया|तो एक दिन दुनिया की महान वित्तीय संस्था डूब जायेगी| जो उसके करोड़ो पालिसी धारको को खून के आंसू देगी| L.I.C. तथा उसके अधिकारियों तथा कर्मचारियों को देश तथा कानून का सम्मान करना होगा,देश तथा कानून से बढकर कोई नहीं|
          L.I.C. में भर्ष्टाचार पर संघर्ष करने पर मेने  छ: माह की सजा मेने ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में काटी है,निर्दोष था तभी अपील नही की | R.T.I. ने साबित किया मुझे सजा अधिकारों का दुरुपयोग,न्यायिक प्रणालीयो का उल्घंन था | जहाँ न्यायिक मजिस्ट्रेट रिश्वत खोर हो वहा न्याय की क्या आशा की जाय|
R.T.I. से मेने दर्जनों भ्रष्टचारो का पर्दाफाशकिया है, R.T.I.एक्सरे हे आपरेशन नहीं आपरेशन के लिए चाहिये आपके स्वपनों का जन लोक पाल |   
           देश का सबसे बड़ा सबसे बड़ा मानवीय शोषण एवं उत्पीडन सेना का अभिन्न अंग बी० आर० ओ० सीमा सडक संगठन जो लद्दाक से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सडक का निर्माण राष्ट्र की सुरक्षा में करती है, दैनिक मजदूरो का शोषण करती है,यानी भारत सरकार करती है | जहाँ बी० आर० ओ० के निम्नपाईनर को हर सुवुदा मिलती हे.देनिक मजदूरो को देनिक मजदूरी की सिवा कुछ भी नहीं मिलता है | जो देश के अन्य विभागो तथा प्राइवेट सेक्टरो में मिलाने वाली मजदूरी से निम्न होता है | सेना की तरह मजदुर भी अपने घरो से हजारो किमि० दूर रह कर की परेशानियों का खतरों का सामना कर राष्ट्र हित में महत्वपूर्ण कार्य करते है | बी० आर० ओ० उनको बेकार बचा राशन,क्लोथिंग,शराब बेचती है,दैनिक मजदूरी में खुलेआम बी० आर० ओ० घोटाले करती है, दैनिक मजदुर भी भारत माता के संतान है | वे असंगठित लाचार है,उनकी सुनेगा कौन | १२ -१४  वर्ष के आदिवासी बच्चो को आजीवन कारावास,५००० के मात्र अनुसूचित जाति परिवार तबाह कई साक्ष्य मेरे ब्लॉग में है, on man army की तरह संघर्ष किया है ,मेने भी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में 12-14 साल कठोर सेवा राष्ट्रहीत में की है,सजा क्या में प्राण भी निछावर करने में संकोच नहीं, तभी कहता हूँ अपने को ONE MAN ARMY  जय हिन्द |

जसवंत सिंह जंगपांगी