Thursday 21 March 2013

लोकायुक्त महोदय कैलाश सिंह टोलिया


माननीय
लोकायुक्त महोदय
उत्तराखंड शाशन देहरादून

द्वारा उपजिलाधिकारी डीडीहाट पिथौरागढ़
शिकायत कर्ता :- कैलाश सिंह टोलिया पुत्र स्व श्री भवान सिंह टोलिया रोडवेज स्टेशन डीडीहाट पिथौरागढ़

माननीय मेरे शिकायत पर माननीय द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी अधिकारी महोदय को जाँच आख्या प्रस्तुती के आदेश पर में माननीय लोकायुक्त का आभार व्यक्त करता हूँ |
माननीय विधायक विशन सिंह चुफाल से हाथ जोड़कर गिडगिडा कर अनुरोध किया था,हमारे घर के आगे पेशाब घर शौचालय,पैदल मार्ग तथा पाइपो का जाल न बिछाया जाय | पूर्वाग्रह से ग्रस्त विधायक ने आग बबूला होकर वहा पर चीयर पर्सन मुन्नी देवी सभासद,गंगा सिंह चुफाल को आदेश दिया,लक्ष्मण राम के घर से पेसाब घर हटाओ ओर इनके घर के आगे बनाओ, और दूकान की दरे लक्ष्मण राम के सामने बनाओ | शौचालय पूर्व में भगत सिंह टोलिया,भगवान् सिंह टोलिया तथा लक्ष्मण सिंह टोलिया के आगे था उसे ध्वस्त कर नया शौचालय पेशाब घर हमारे घर के आगे, व् लक्ष्मण राम की दुकाने बन गयी |
धव्स्तीकरण नव निर्माण उनके हित में किया गया,जिनके नाम पर उपरोक्त जगह पर भूमि शून्य है |
और तहसील प्रशाशन ने लिख डाला हमारा अवेध कब्ज़ा है | आज R.T.I. कार्यकर्ता जसवन्त सिंह के अथाह प्रयासो ने साबित कर दिया रोडवेज स्टेशन में सबसे ज्यादा भूमि स्व भवान सिंह मोहन सिंह के नाम से है |
11.02.2013 को श्रीमान उपजिलाधिकारी प्रस्तुत आवेदन व् साक्ष्यो को इन्साफ के नजरिये से देकः जाय 38 मुठ्ठी भूमि हमारे नाम से है |
R.T.I. से साबित हुआ है निर्माण ध्वस्तीकरण गैर कानूनी,सरकारी धन का दुरपयोग,बिना एन० ओ० सी० ,रोड लैंड कण्ट्रोल एक्ट का उल्लंघन लोकनिर्माण विभाग के नोटिसो की अवहेलना तथा श्रीमान जिलाधिकारी के आदेशो की अवहेलना है | प्रशासन आदेश तक, लोकनिर्माण विभाग नोटिश तक सिमित रहा है राजनीति के दबाव में, जबकि उपरोक्त अतिक्रमण पर प्रशासन कार्यवाही के लिए सक्षम है |
नगर पंचायत जैसे संस्था को अतिक्रमण पर अंकुश लगाना चाहिये था,पर स्वयं नगर पंचायत डीडीहाट ने राजमार्ग पर अतिक्रमण कर राष्ट्रद्रोही कार्य तथा दलित का उत्पीडन किया है |
दुरभाग्य पूर्ण था माननीय न्यायालय नि:शुल्क विधिक सेवा प्राप्त बी० पी० एल० परिवार से 98000/- हजार कोर्ट फीस प्राप्त करना | फीस जमा न कर सकने पर केस ख़ारिज |
मार डाला मेरी माता को विधायक विशन सिंह चुफाल ने,नगर पंचायत डीडीहाट ने,लोकनिर्माण विभाग ने प्रशाशन तथा न्यायपालिका ने |
संवेदनहीन ह्रदय विहीन समाज में हमारा सहयोगी कोई नहीं,भाइयो ने पैत्रिक आवास में पक्का निर्माण कर हमारा शौचालय तथा पानी का रास्ता अवरुद्ध कर डाला व्यथित होकर माता जी बीमारी के हालात में दूसरे के घर में रहने पर बेबस थी | जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी है |
महोदय में बेरोजगार बी० पी० एल० व्यक्ति हूँ मेरा एक भाई हेड मास्टर दूसरा भाई १० नम्बरी है माता जी मेरे साथ रहती थी | आज भी उपरोक्त मेरे पत्नी तथा नाबालिग पुत्री को शौच तथा पानी से वंचित रखे हुए है | हमे पैत्रिक सम्पति से वेदखल करने की साजिस की जा रही है हमे इन्साफ एवं सुरक्षा दी जाय |


कैलाश सिंह टोलिया  

No comments:

Post a Comment