Wednesday 3 April 2013

नेशनल (हाइवे) राजमार्ग मंत्रालय


देश एवं जन हित में
सेवा में
सचिव महोदय
नेशनल (हाइवे) राजमार्ग मंत्रालय
भारत सरकार, नई दिल्ली

विषय – संवेदनशील जनपद पिथौरागढ़ उत्तराखंड में राजमार्ग (हाईवे) में बी आर ओ तथा लो नि विभाग द्वारा सड़क चोडिकरण में अनियमितता बरतने बावत |

माननीय पिथौरागढ़ जनपद नेपाल,चीन की सीमा से घिरा सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदन शील जनपद है जहाँ सरकार द्वारा चोडिकरण हेतु करोड़ो रूपया सेतु तथा सडक पर व्यय किया जा रहा है |

बी आर ओ तथा लो नि विभाग बिरान तथा जंगलो तक को चोडिकरण को महत्त्व दे रही है | उन जगहों को नजर अन्दाज किया जा रहा है, जहा रोड लैंड कन्ट्रोल एक्ट का खुलेआम उल्घंन कर अतिक्रमण से अवैध निर्माण हुआ है | जिस कारण सुगम सडक नहीं बन पाया है, भारी ट्रेफिक जाम की उत्पन्न हुई है | सरकार का पैसा व्यर्थ हुआ है |
ओगला कर्ण प्रयाग मार्ग किमी 315  रोडवेज स्टेशन डीडीहाट में नगर पंचायत तथा अन्धो ने खुलेआम रोड लैंड कन्ट्रोल एक्ट का उल्लघंन कर अवैध निर्माण किया है बिना एन ओ सी के |
प्रशासन आदेशो तथा लो० नि० विभाग के नोटिसो तक ही सिमित रहा है |
जबकि उपरोक्त सक्षम थे रोड लैंड एक्ट में कार्यवाही करने में |

दुर्भाग्यपूर्ण है नगर पंचायत जैसी संस्थान ने अतिक्रमण किया है |

राष्ट्र तथा जनहित में कार्य वाही की कृपा की जाय |

जसवन्त सिंह जंगपांगी  

No comments:

Post a Comment